Viral Wedding Video: सोशल मीडिया की दुनिया की सबसे चर्चित और वायरल जोड़ी कनिका शर्मा और साकिब सैफी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं, हाल ही में दोनों की शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले दंग रह गए हैं, वीडियो में देखा जा सकता है कि कनिका ने एक बेहद ही सुंदर ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है, और वहीं साकिब व्हाइट कलर की दूल्हे की शेरवानी में नजर आए, जिसने उनके रिश्ते को लेकर चल रही सारी अफवाहों पर फाइनल रोक लगा दी है. हालांकि वीडियो के सामने आते ही लोगों के बीच एक तगड़ी बहस छिड़ गई है कि क्या उन्होंने निकाह किया है या फिर शादी हिंदू रीति-रिवाजों से फेरे लिए हैं, आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कनिका और साकिब अपनी मजेदार और चटपटी वीडियो के लिए जाने जाते हैं, और दोनों काफी समय से एक दूसरे के ही साथ अपनी वीडियो बनाते हैं, लेकिन अब दोनों की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, क्योंकि जहां कनिका एक हिंदू घराने से हैं वहीं साकिब एक मुस्लिम लड़के हैं, इसलिए कुछ लोग अब दोनों को सपोर्ट करते हुए बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ दोनों से नाराज हैं.