Bhilwara SDM Slap Case: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पेट्रोल पंप उस वक्त अखाड़ा बन गया जब एसडीएम साहेब की 'रौब झाड़ने' की आदत उन पर ही भारी पड़ गई, प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने पंप कर्मी को थप्पड़ क्या जड़ा, कर्मचारी ने भी आव देखा ना ताव और साहब पर हाथ साफ कर दिया, मर्यादा और वर्दी का रौब धुआं-धुआं हो गया और अब इस 'थप्पड़ कांड' का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.