0
Shikhar Dhawan Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन उर्फ गब्बर अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वे अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से फरवरी में शादी करेंगे. ये हाई-प्रोफाइल शादी दिल्ली-एनसीआर में होगी. इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. खबरों की मानें तो फरवरी के तीसरे हफ्ते में कपल शादी करेगा. उम्मीद है कि इस शादी में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं.