Live
Search

 

Home > Scroll Gallery
Tag:

sleep schedule

More News

Home > Scroll Gallery

रात में खानी चाहिए रोटी या चावल? जानिए आपके पाचन और नींद के लिए क्या है बेहतर?

सही चॅाइस आपकी पाचन शक्ति पर निर्भर करता है। अगर आप रात में हल्का खाना पसंद करते हैं और जल्दी सोना चाहते हैं, तो चावल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे दाल और सब्ज़ियों के साथ खाने से यह पौष्टिक भी बन जाता है। अगर आपको रात में ज़्यादा भूख लगती है और आप सक्रिय रहते हैं, तो रोटी आपके लिए सही हो सकती है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा न खाएं, क्योंकि अधिक भोजन से पाचन खराब हो सकता है।

Mobile Ads 1x1

Rice vs Roti What to Eat for Better Digestion: रात का खाना हमारे स्वास्थ्य और आराम के लिए बहुत ज़रूरी होता है, इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि रात में क्या खाएं। रोटी और चावल दोनों ही हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं, लेकिन पाचन के मामले में दोनों अलग-अलग तरह से काम करते हैं। रोटी में ज़्यादा फाइबर होता है, इसलिए यह धीरे-धीरे पचती है और लंबे समय तक पेट भरा रखती है। यह उन लोगों के लिए अच्छी है जो रात में भी कामकाजी रहते हैं। वहीं, चावल में फाइबर कम होता है, जिससे यह जल्दी पच जाता है और हल्का महसूस होता है। यह अच्छी नींद लाने में भी मदद कर सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो रात में कम शारीरिक काम करते हैं।

MORE NEWS