7 Feet Snake At Airport: विले पार्ले स्थित एयर इंडिया के गेट नंबर-3 पर उस वक्त 'इमरजेंसी' जैसे हालात हो गए, जब एक 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक (धामन सांप) सिक्योरिटी चेक कराने पहुंच गया, सांप को देखते ही वहां मौजूद स्टाफ और मुसाफिरों की जो 'फ्लाइट' उतरी, वो देखने लायक थी किसी की चप्पलें वहीं रह गईं तो कोई अपना लगेज छोड़कर भागा, आखिर में 'आशा' ट्रस्ट की टीम ने इस 'बिना टिकट यात्री' को काबू किया और उसे वापस जंगल का रास्ता दिखाया.