Live
Search

 

Home > Posts tagged "social media manager"
Tag:

social media manager

More News

Home > Posts tagged "social media manager"

क्या वाकई सोशल मीडिया मैनेजर कमाते हैं लाखों रुपये? जानें इस फील्ड में कौन सा कोर्स करके बनाएं करियर

अगर आप सोशल मीडिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा फील्ड साबित हो सकता है. इस लेख में हम आपको सोशल मीडिया मैनेजर की प्रोफाइल और उनकी कमाई के बारे में बताएंगे ताकि आप भी इस फील्ड में करियर बना पाएं.

Mobile Ads 1x1

social media manager career: आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोवर्स होने के साथ अगर आपकी रील वायरल हो जाए तो बस फिर क्या आप घर बैठे अच्छी खासी अर्निंग कर सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मैनेज करने के लिए आमतौर पर सोशल मीडिया मैनेजर की जरूरत पड़ती है. सोशल मीडिया मैनेजर अलग-अलग रणनीति और प्लान बनाकर आकर्षक कंटेंट और पोस्ट तैयार करते हैं.

अगर आप सोशल मीडिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा फील्ड साबित हो सकता है. इस लेख में हम आपको सोशल मीडिया मैनेजर की प्रोफाइल और उनकी कमाई के बारे में बताएंगे ताकि आप भी इस फील्ड में करियर बना पाएं. 

सोशल मीडिया मैनेजर बनना कितना सही? 

अगर आप सोशल मीडिया मैनेजर बनकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा फील्ड साबित हो सकता है. इस फील्ड में आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन आदि पर रील स्क्रॉल करके लाखों रुपये कमा सकते हैं. सोशल मीडिया मैनेजर का रोल आमतौर पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट को प्रमोट करना और एक आकर्षक स्ट्रैटेजी बनाकर रील्स और कंटेंट पर व्यूज लेकर आना है. इस फील्ड में आपको किसी मीडिया हाउस जैसे चैनल, वेबसाइट और यूट्यूब आदि पर नौकरी मिल सकती है. साथ ही किसी MNC या किसी बड़ी पर्सनैलटी का सोशल मीडिया हैंडल मैनेज करने का काम भी मिल सकता है. 

सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए क्या करें?

सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए आपको सबसे पहले डिजिटल मार्केटिंग कोर्स या सर्टिफिकेशन लेना चाहिए. आप चाहें तो जर्नलिज्म करके भी इस फील्ड में आ सकते हैं. अब आपको कुछ महीने किसी कंपनी में इंटर्नशिप करनी है और एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाना है. अब आप सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अगर आप सोशल मीडिया बनकर काम करते हैं तो ऐसा जरूरी नहीं कि आपको रोजाना दफ्तर जाना पड़े. बल्कि आप घर बैठकर भी काम कर सकते हैं. 

कितना कमाते हैं सोशल मीडिया मैनेजर? 

सोशल मीडिया मैनेजर की कमाई को लेकर लोग अक्सर तरह-तरह की बातें करते हैं. लेकिन, सवाल यह है कि वास्तव में सोशल मीडिया मैनेजर कितना कमाते हैं. अगर आप बतौर सोशल मीडिया मैनेजर नौकरी  कर रहे हैं तो शुरूआत में आप 3 से 6 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम कर सकते हैं.अनुभव होने के बाद सालाना सैलरी 15 से 20 लाख भी हो सकती है. वहीं, अगर आप अलग-अलग क्वाइंट बनाकर अपना काम कर रहे हैं तो शुरुआत से ही लाखों रुपये महीने कमा सकते हैं. 

MORE NEWS