होली के रंगों के बीच उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) अनुराग आर्य (Anurag Arya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, वीडियो में कप्तान साहब पूरी मस्ती में झूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं, आमतौर पर सख्त छवि में दिखने वाले एसपी अनुराग आर्य का यह 'बिंदास' अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लोग कह रहे हैं कि काम के दबाव के बीच अपने जवानों के साथ खुशियां बांटने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है.