Hapur Gas Cylinder Raid SP Leader Abdul Rehan House: हापुड़ के स्थानीय प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि सपा नेता अब्दुल रेहान के आवास पर अवैध रूप से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जमा किए गए हैं, सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब टीम वहां पहुंची, तो नजारा देखकर हैरान रह गई, नेता के घर से कुल 55 भरे हुए कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर बरामद हुए, साथ ही बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर भी मिले, प्राथमिक जांच में इसे कालाबाजारी और सरकार की छवि खराब करने की एक गहरी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है, समर्थकों और विरोधियों के बीच इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कई लोग इसे योगी सरकार को बदनाम करने का प्रयास बता रहे हैं, पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और अब्दुल रेहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.