Live
Search

 

Home > Posts tagged "Street Food Recipe"
Tag:

Street Food Recipe

More News

Home > Posts tagged "Street Food Recipe"

Ram Laddu Recipe: दिल्ली के मशहूर राम लड्डू घर पर कैसे बनाएं? जानिए पूरी रेसिपी

Ram Laddu Recipe: दिल्ली की गलियों से लेकर रिहायशी इलाकों तक, और शहर के मुख्य बाजार तक राम लड्डू बहुत फेमस फूड है. लेकिन क्या आप जानते हैं, इसे कैसे बनाते हैं, जानें राम लड्डू रेसिपी

Mobile Ads 1x1
Ram Laddu Recipe: यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो शायद ही ऐसा होगा की आपने राम लड्डू नहीं खाया होगा. स्वाद में बेहतरीन लगने वाला राम लड्डू के सामने कई स्ट्रीट फूड के टेस्ट फीके पड़ जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं राम लड्डू कैसे बनाते हैं. यह खाने में हल्के होते हैं और राम लड्डू के ऊपर से मूली व चटनी के साथ परोसा जाता है. ठंड के दिनो में तो इनका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. आइए जानते हैं राम लड्डू बनाने की पूरी विधी या राम लड्डू रेसिपी और उनका देसी स्वाद का सीक्रेट.

राम लड्डू बनाने की सामग्री

  • दाल के मिश्रण के लिए
  • मूंग दाल (बिना छिलके वाली) -1 कप
  • चना दाल -¼ कप
  • उड़द दाल -2 बड़े चम्मच
  • अदरक -1 इंच का टुकड़ा, बारीक कटा
  • हरी मिर्च -2–3, बारीक कटी
  • हींग -एक चुटकी
  • नमक -स्वाद के हिसाब से
  • तेल – फ्राई करने के लिए

राम लड्डू बनाने की विधि

  • सबसे पहले चना दाल, मूंग दाल और उड़द दाल को अच्छी तरह साफ करके धो लें. 
  • उसके बाद कम से कम 4–5 घंटे या रात भर भिगो दें
  • उसके बाद दाल को छान लें और मिक्सी में बिना पानी डाले हल्का दरदरा पीसें. 
  • पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. 
  • स्वादानुसार हींग और नमक डालें. 
  • बैटर को एक ही दिशा में करीब 5–10 मिनट तक मिलाएं. 
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें. 
  • हाथों को हल्का गीला करके छोटे-छोटे गोले बनाएं और मध्यम आंच पर तेल में डालें.

मूली रेसिपी

  • ताजी मूली को कद्दूकस करें. 
  • बारीक कटा हरा धनिया लें.
  • उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें. 
  • नमक लास्ट में डालें.

हरी चटनी रेसिपी

  • 1 कप धनिया पत्ता 
  • ½ कप पुदीना पत्ता
  • ½ कप मूली पत्ता
  • 1 इंच अदरक
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार साधारण नमक और काला नमक

MORE NEWS