सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है, वीडियो में एक पति डीजे (DJ) फ्लोर पर बिना किसी झिझक के अपनी पत्नी का लेडीज पर्स कंधे पर लटकाए हुए जमकर नाचता नजर आ रहा है, जहां आमतौर पर लोग लोक-लाज या 'लोग क्या कहेंगे' के डर से ऐसा करने से कतराते हैं, वहीं इस शख्स ने अपनी पत्नी के प्रति सपोर्ट और केयर दिखाने का एक नया पैमाना सेट कर दिया है, उसकी बेपरवाह मस्ती और चेहरे की मुस्कान बता रही है कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके हाथ में क्या है, बस उसे अपनी पत्नी की खुशी और डांस का मजा लेना है, यह क्यूट मोमेंट अब 'ट्रू पार्टनरशिप' की एक मिसाल बन गया है और लोग इस पति की जमकर तारीफ कर रहे हैं.