Tamannaah Bhatia Red Saree Look: साउथ और बॉलीवुड की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) हाल ही में एक इवेंट में सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची, उनकी साड़ी का बॉर्डर और उनके क्लासी मेकअप ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया था, जैसे ही उन्होंने एंट्री ली, वहां मौजूद सबकी निगाहें उन पर टिक गईं, तमन्ना ने अपनी मुस्कुराहट और ग्रेस के साथ कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। उनके इस 'लेडी इन रेड' अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें 'नेशनल क्रश' बता रहे हैं.