Bihar Police CPR Viral Video Patna 2026: यह घटना रविवार, 22 मार्च 2026 की है जिसने यह साबित कर दिया कि सही समय पर लिया गया सही फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है, बताया जा रहा है CISF जवान कुंदन कुमार अपनी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल जा रहे थे, लेकिन मीठापुर बाईपास के पास वे अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े,फरिश्ता बनकर मौके पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया, उन्होंने देखा कि जवान के शरीर में अकड़न हो रही थी और पसीना ज्यादा आ रहा था, जो हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते थे, अंजनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई CPR तकनीक का इस्तेमाल किया, लगभग 30 सेकेंड तक लगातार चेस्ट कंप्रेशन देने के बाद जवान की सांसें वापस लौट आईं, जब जवान को होश आया, तो वहां मौजूद उनके परिजन और राहगीर भावुक हो गए, परिजनों ने कॉन्स्टेबल को 'भगवान का रूप' बताते हुए उनका धन्यवाद किया.