Kerala Brave Dadi: केरल की सड़कों पर इन दिनों एक "अमेजिंग दादी" की खूब चर्चा हो रही है दरअसल, एक युवक सड़क पर ट्रैफिक से बचने के चक्कर में अपनी स्कूटी फुटपाथ पर चढ़ाकर ले जा रहा था, पैदल चलने वालों के लिए बने फुटपाथ पर स्कूटी देख दादी को गुस्सा आ गया, उन्होंने तुरंत स्कूटी के सामने खड़े होकर उसका रास्ता रोक दिया, जब युवक ने बहस की और हटने से मना कर दिया, तो दादी ने अपना स्मार्टफोन निकाला और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, कानून के शिकंजे में फंसने के डर से वह युवक तुरंत अपनी स्कूटी घुमाकर वहां से रफूचक्कर हो गया, सोशल मीडिया पर लोग दादी के इस जज्बे और निडरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.