बॉलीवुड की 'स्टाइल आइकन' सोनम कपूर (Sonam Kapoor) एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल ही में एक बड़े इवेंट के दौरान सोनम को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, हाई हील्स और भारी डिजाइनर आउटफिट के बावजूद सोनम जिस तरह संभल-संभल कर और पूरी गरिमा के साथ चल रही थीं, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, उनके चेहरे पर वह 'मदरहुड ग्लो' साफ झलक रहा था, जो किसी भी मेकअप से कहीं ज्यादा चमक रहा था, सोनम ने ना केवल अपनी गर्भावस्था को गर्व के साथ दिखाया, बल्कि उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि एक महिला इस खूबसूरत दौर में भी कितनी ग्रेसफुल और पावरफुल दिख सकती है, रेड कार्पेट पर उनके इस 'मॉम-टू-बी' अवतार ने हर तरफ वाहवाही बटोरी.