बॉलीवुड और साउथ की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिजनेस को लेकर भी चर्चा में हैं, हाल ही में तमन्ना को उनके खुद के ज्वेलरी स्टोर के बाहर एक बेहद खूबसूरत सफेद आउटफिट में स्पॉट किया गया, इस 'ऑल-व्हाइट' लुक में तमन्ना किसी परी से कम नहीं लग रही थीं और उन्होंने अपनी खूबसूरती से वहां मौजूद हर किसी को मात दे दी, सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके हाथों में सजी उनकी खुद की ब्रांड की हीरे की अंगूठियों और ज्वेलरी ने, तमन्ना ने कैमरे के सामने अपनी अंगूठियों को फ्लॉन्ट करते हुए गजब के पोज दिए, उनका यह अंदाज न केवल उनके फैशन सेंस को दर्शाता है, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन के रूप में उनके बढ़ते कदम की गवाही भी देता है.