भारतीय सिनेमा की 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं. रश्मिका की पर्सनल लाइफ को लेकर फैन्स हमेशा से ही काफी उत्सुक रहते हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक इमोशनल विश ने इस खबर पर लगभग मुहर लगा दी है, तमन्ना ने रश्मिका के लिए एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने रश्मिका के आने वाले नए जीवन और नई शुरुआत के लिए ढेर सारी खुशियां मांगी हैं. जैसे ही तमन्ना का यह मैसेज वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई, हालांकि आधिकारिक तौर पर नाम नहीं लिया गया है, लेकिन हर कोई जानता है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जोड़ी, जिसे फैन्स प्यार से #ViRosh (विरोश) कहते हैं, जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. तमन्ना की विश ने इस चर्चा में आग में घी डालने का काम किया है. अब इंटरनेट पर रश्मिका की शादी और तमन्ना की विश टॉप ट्रेंड्स में बनी हुई है, फैन्स अपनी चहेती एक्ट्रेस को दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब हैं और इसे साल की सबसे बड़ी शादी मान रहे हैं.