Live
Search
Home > Posts tagged "umpiring mistake in cricket"

सचिन तेंदुलकर आउट भी नहीं थे, अंपायर ने दिया आउट… अब 22 साल बाद हो रहा पछतावा

वेस्टइंडीज के एक पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने 2003-04 गाबा टेस्ट में सचिन तेंदुलकर को गलत एलबीडब्ल्यू आउट देने की गलती स्वीकार कर ली है.

Mobile Ads 1x1
कई बार आपके जीवन में ऐसा जरूर होता है कि आपने किसी तरह की गलती की हो और  आपको उस गलती का पछतावा कुछ समय बाद हो. ऐसा कुछ एक पूर्व अंपायर के साथ भी 22 साल बाद हुआ. करीब बीस साल बाद क्रिकेट जगत के एक चर्चित विवाद पर पूर्व वेस्टइंडीज अंपायर स्टीव बकनर ने  स्वीकार किया है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को आउट देने में गलती की थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
 
यह घटना 2003–04 में ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच की है. तेंदुलकर को उनकी पारी की शुरुआत में ही एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था. उस समय यह फैसला काफी विवादित रहा. बाद में टीवी रिप्ले में दिखा कि गेंद शायद स्टंप्स को मिस कर रही थी, जिससे यह साफ हुआ कि सचिन आउट नहीं थे और वह गलत तरीके से आउट दिए गए हैं. सचिन के आउट होने के बाद मैच ड्रॉ रहा था. वह 3 रन बनाकर आउट हुए थे.
 
बकनर ने क्या कहा?

बकनर, जिन्होंने अपने करियर में 120 से अधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की. उन्होंने हाल ही में माना कि यह गलती उनके करियर का एक ऐसा पल था जिसे उन्हें हमेशा याद रखना पड़ा. उन्होंने कहा कि खासकर जब मामला तेंदुलकर जैसे बड़े खिलाड़ी का हो, तो ऐसी गलती लंबे समय तक याद रहती है. उन्होंने आगे कहा, “मैंने उन्हें आउट क्यों दिया? क्या वह आउट थे? लेकिन ज़िंदगी में गलतियां होती हैं. मैंने मान लिया है कि यह एक गलती थी.”
 
तकनीक की कमी थी

बता दें कि उस समय डीआरएस जैसी आधुनिक तकनीक उपलब्ध नहीं थी.  अंपायरों को अपने फैसले पूरी तरह मैदान पर मौजूद नजर और अनुभव के आधार पर लेने पड़ते थे. आज की तकनीक के दौर में ऐसे फैसले आसानी से रिव्यू किए जा सकते हैं. बकनर की यह ईमानदार स्वीकारोक्ति दिखाती है कि अंपायर भी इंसान होते हैं और उनसे भी गलती हो सकती है.

MORE NEWS