Minor Marriage Bhagalpur: भागलपुर के गोराडीह में एक ऐसी शादी हुई जिसने कानून और परंपरा दोनों को सरेआम चुनौती दे दी, जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में भारी हंगामे के बीच एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया, ताज्जुब की बात यह रही कि यह सब लड़की की मां और ग्रामीणों के दबाव में हुआ, दिन भर चले झगड़े और बवाल के बाद जब बात नहीं बनी, तो मंदिर के सामने ही यह शादी रचा दी गई, लेकिन क्लाइमेक्स अभी बाकी था—विदाई के वक्त रस्म उलट गई; दुल्हन ससुराल जाने के बजाय दूल्हे को ही घसीटकर अपने घर ले गई, अब पुलिस इस 'नाबालिग विवाह' पर कार्रवाई की तैयारी में है.