Loni Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, दुखी परिवार का आरोप है कि इलाज में बरती गई कोताही ने उनके घर का चिराग बुझा दिया, इतना ही नहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें मामले को दबाने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है, इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.