आज सोमवार 2 मार्च, 2026 की सुबह कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिकी वायुसेना का एक F-15E स्ट्राइक ईगल अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान 'फ्रेंडली फायर' (यानी गलती से अपने ही सहयोगी बल की गोलाबारी) का शिकार हुआ है, विमान के गिरते ही पायलट और वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर (WSO) ने सफलतापूर्वक इजेक्ट कर लिया, जमीन पर गिरने के बाद स्थानीय कुवैती नागरिकों ने उन्हें सुरक्षित पाया और बाद में उन्हें कुवैती अधिकारियों को सौंप दिया, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि विमान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहा था, जब कुवैती हवाई सुरक्षा बलों ने गलती से उसे निशाना बना लिया.