0
Vegetarian Food : भारतीय खानपान की सबसे बड़ी खासियत इसकी शाकाहारी विविधता है. यहां एक से बढ़कर एक वेजिटेरियन व्यंजन मिलते हैं, जो नॉनवज को भी स्वाद में फेल कर सकते हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं या नॉनवेज से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो ये 5 शाकाहारी भारतीय व्यंजन आपके लिए परफेक्ट हैं. जिन्हें खाने के बाद आपको नॉनवेज की बिल्कुल भी कमी महसूस नहीं होगी.
कटहल करी
यह एक ऐसा व्यंजन है जो बिना किसी डेयरी उत्पाद के बहुत ही चटपटा बनाया जा सकता है. कच्चे कटहल का इस्तेमाल मसालों को सोखने के लिए किया जाता है, जिससे यह एकदम लजीज बनता है.
उंधियु
उंधियु एक गुजराती स्वदिष्ट व्यंजन है. जिसमें सब्जियों के वेरायटी को प्राथमिकता दी जाती है. इसमें कई तरह सब्जियां मिक्स होती है, साथ में मेथी पकौड़ा और मसाला धीमी आंच पर पकाए जाते हैं. जिसकी वजह से इनके स्वाद आपस में अच्छे से घुल मिल जाते हैं. यह बिना क्रीमि के भरपूर स्वदिष्ट लगता है.
शोरशे बैंग
यह सरसों से बनी ग्रवी वाली तीखी, चटपटी स्वाद वाली सब्जी होती है. इसमें बैंगन होता है जो तीखी सरसों के पेस्ट को ऑब्जर्ब कर लेता है. यह भोजन मलाईदार नहीं होता है. लेकिन बहुत ही लजीज और स्वादिष्ट छाप छोड़ता है.
दलमा
दालमा में मसूर दाल को कद्दू, कच्चा पपीता और केले जैसी सब्जियों के साथ मिक्स किया जाता है. इस तरह की सब्जियों में कम से कम या नाम मात्र के मसाले और घी को मिलाया जाता है. यह बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है.
दम आलू
यह कश्मीरी दम आलू की सब्जी है. इसमें सौंफ, दही, अदरक और धीमी आंच पर पकाने की तकनीक का प्रयोग किया जाता है. इसमें छोटे आलू को पहले पकाया जाता है और तब तक पकाया जाता है, जब तक यह मसाला ग्रेवी को सोख न लें.