सतना के मैहर में विरोध प्रदर्शन के नाम पर आज जो 'खूनी तमाशा' हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है, अलाउद्दीन तिराहे पर बीजेपी का पुतला फूंकने के चक्कर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसी लापरवाही की कि वहां सुरक्षा में तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक को 'जिंदा मशाल' बना दिया, पेट्रोल से लथपथ पुतले में आग लगते ही धमाका हुआ और चंद सेकंड में एक हंसता-खेलता पुलिस ऑफिसर लपटों के घेरे में था, क्या यह सिर्फ हादसा है या प्रदर्शन की आड़ में वर्दी पर जानलेवा प्रहार?