राजस्थान के अजमेर से 'वूमेन पावर' का एक ऐसा अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग है, ट्रेडिशनल राजस्थानी वेशभूषा और गहनों में सजी गुर्जर समाज की बुजुर्ग महिलाएं एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी मस्ती में निकली हैं, ये ट्रिपल सवारी तो ठीक थी पर जब उन्होंने दादा के साथ ४ सवारी का खेल खेला सबका दिल चकरा गया, इस सफर की सबसे खास बात यह है कि बाइक की कमान एक बुजुर्ग महिला ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ संभाल रखी है वहीं, पीछे बैठी उनकी सहेली चलती बाइक पर बड़े ही बेखौफ अंदाज में बीड़ी सुलगाती और धुंआ उड़ाती नजर आ रही है, राजस्थानी संस्कृति की सादगी और इन बुजुर्ग महिलाओं का यह 'बिंदास' लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, लोग इस 'दादी गैंग' की बेफिक्री और ड्राइविंग स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.