Live
Search
Home > Posts tagged "viral Video"

सड़क पर गेंद खेल रहा था बच्चा, खतरा देख कुत्ते ने बचाई जान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ते ने एक बच्चे को सड़क पर जाने से रोका और उसकी जान बचाई. इस वीडियो में लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

Mobile Ads 1x1

Viral Video: अकसर आपने सुना होगा कि जानवर इंसान से ज्यादा वफादार होते हैं. कभी न कभी आपने इनके उदाहरण भी देखे होंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा सड़क पर खेल रहा होता है, जहां आसपास तेज स्पीड में गाड़ियों का आवाजाही भी हो रही थी. वहीं पास में सीढ़ियों पर एक कुत्ता भी बैठा होता है. खेलते-खेलते बच्चे की गेंद अचानक से सड़क पर चली जाती है. बच्चा गेंद लेने के लिए सड़क पर दौड़ने लगता है. कुत्ता ये देखकर फटाफट बच्चे के पास जाकर उसके सामने खड़ा हो जाता है. वो बच्चे को सड़क पर जाने से रोक लेता है. 

इंसानों से वफादार होते हैं जानवर

पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, इस दुनिया में जानवर को हम इंसानों का सबसे वफादार साथी क्यों कहा जाता है. इस सीसीटीवी फुटेज से उसका पता चल सकता है. उन्होंने आगे लिखा कि बच्चा बॉल से खेल रहा है और वो बॉल को सड़क पर फेंक देता है. वो बॉल के पीछे सड़क पर जाता है. सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं. इसी बीच डॉगेश भाई जाकर बच्चे को रोक लेते हैं. इस दुनिया में जानवरों से वफादार कोई साथी नहीं होता है. 

पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे यूजर्स

इस पोस्ट पर एक के बाद एक कमेंट्स आ रहे हैं. वे जानवरों की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं और इसका समय-समय पर प्रमाण भी मिलता रहता है. एक यूजर ने लिखा कि सच में जानवर इंसानों के सबसे वफादार साथी होते हैं और वो भी बिना किसी स्वार्थ के. दूसरे ने कमेंट किया कि कुत्ते बहुत वफादार होते हैं. एक यूजर ने लिखा कि कई बार इंसान साथ छोड़ देते हैं, वहां ये बेजुबान जानवर बिना कुछ चाहे भी अपनी जान तक दाव पर लगा देते हैं.

MORE NEWS