ट्रेन में सफर के दौरान अगर आप 'रेल नीर' की बोतल खरीद रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक अलार्म है, इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने पैसेंजर्स की सेफ्टी और हाइजीन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे इस्तेमाल की गई खाली बोतलों को फिर से गंदे पानी से भरकर और नई सील लगाकर यात्रियों को बेचा जा रहा है, यह स्कैम ना केवल आपकी जेब पर डाका है, बल्कि आपकी सेहत के लिए एक सीरियस हेल्थ रिस्क भी है, रेलवे प्रशासन की क्वालिटी कंट्रोल टीम पर अब उंगलियां उठ रही हैं, यात्री अब इस फ्रॉड को देखकर शॉक्ड हैं और सोशल मीडिया पर स्ट्रिक्ट एक्शन की मांग कर रहे हैं, सफर के दौरान पानी खरीदने से पहले अब आपको 10 बार सोचने की जरूरत है.