Rashmika Vijay-VIROSH Wedding Udaipur: सालों के सस्पेंस और लुका-छिपी के बाद आखिरकार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी शादी पर मुहर लगा दी है, कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपनी शादी का नाम "The Wedding of VIROSH" रखा है, दिलचस्प बात यह है कि 'विश' (VI-ROSH) नाम किसी वेडिंग प्लानर ने नहीं, बल्कि सालों पहले उनके फैंस ने प्यार से दिया था, इसी प्यार को सम्मान देते हुए दोनों ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन को इसी नाम से समर्पित किया है, सोमवार को इस जोड़ी को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां रश्मिका ग्रे-ब्लेज़र में और विजय ब्लैक लेदर जैकेट व रौबदार मूंछों वाले लुक में बेहद डैशिंग लग रहे थे.