Divyanka Tripathi Baby Shower Video: दिव्यांका और विवेक की यह जर्नी उनके फैंस के लिए भी किसी उत्सव से कम नहीं है, पारंपरिक तरीके से हुई इस रस्म में दिव्यांका की गोद भरी गई और परिवार के बड़ों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, दिव्यांका की सादगी और उनके चेहरे की चमक ने सबका ध्यान खींचा वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा वह था जब विवेक ने धीरे से दिव्यांका के बेबी बंप को सहलाया और उस पर एक प्यारा सा 'किस' (Kiss) किया, यह पल कपल के बीच के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है, पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा करने के बाद से ही यह जोड़ा काफी उत्साहित है, जून 2026 में उनके पहले बच्चे का जन्म होने वाला है, इस वीडियो के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और लाखों फैंस ने उन्हें बधाई संदेशों से भर दिया है, लोग इस नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.