Live
Search

 

Home > Posts tagged "women safety"
Tag:

women safety

More News

Home > Posts tagged "women safety"

मुंबई मेट्रो ने जीता महिलाओं का दिल, वायरल वीडियो ने सुरक्षा की मिसाल की पेश

मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा (Women's Safety) का एक बेहद ही बेहतरीन मिसाल पेश किया है.

Mobile Ads 1x1

Mumbai Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मेट्रो को महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मिसाल के तौर पर पेश किया जा रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला आधी रात के समय मुंबई मेट्रो में अकेले यात्रा कर रही है और वह खुद को पूरी तरह सुरक्षित और सहज महसूस कर रही है. तो वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद, उन चिंताओं को दूर करता है जो ज्यादातर देर रात के सार्वजनिक परिवहन को लेकर महिलाओं के मन में एक डर रहता है. 

यहां देखें वायरल वीडियो 



मंबुई पुलिस ने किए सुरक्षा के खास इंतजाम 

तो वहीं, दूसरी तरफ मुंबई मेट्रो की इस सफलता के पीछे वहां की चाक-चौबंद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जहां, कई स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर CCTV कैमरों की निगरानी, सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के साथ-साथ इमरजेंसी टॉक-बैक बटन जैसी सुविधाएं यात्रियों के अलावा खास तौर से महिलाओं को सुरक्षित रहने का एरक तरह से पूरा विश्वास दिलाती हैं.

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला ने मेट्रो की साफ-सफाई, अच्छी रोशनी और वहां के शांत वातावरण की जमकर सराहना भी की है, जो इसे रात के समय यात्रा के लिए सड़क मार्ग या अन्य परिवहन के साधनों से पहले से और भी ज्यादा बेहतर विकल्प बनाता है. 

शहर की लाइफलाइन का डिजिटल चेहरा

जैसे-जैसे मुंबई मेट्रो का जाल तेजी से फैल रहा है, यह न सिर्फ ट्रैफिक कम कर रही है बल्कि सामाजिक सुरक्षा को भी ऊंचा उठा रही है. तो वहीं,  नेटिज़न्स इस वीडियो को जमकर शेयर करते हुए अपनी विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके अलावा कई महिलाओं ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे मेट्रो ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ देर रात घर लौटने की आजादी को और भी ज्यादा आसान बना दिया है. 

MORE NEWS