Aligarh Government School Plane Innovation: यह कहानी उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो मानते हैं कि अच्छी शिक्षा और इनोवेशन केवल महंगे प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में ही संभव है, अलीगढ़ के इन छात्रों ने साबित कर दिया है कि अगर लगन हो, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती, इन नन्हे बच्चों ने रिमोट-कंट्रोल विमान (RC Plane) का एक वर्किंग मॉडल विकसित किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे बड़े गर्व के साथ अपने आविष्कार का प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां एक ओर गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) जैसे संस्थान हाल ही में अपने कुछ विवादों और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में थे, वहीं इन सरकारी स्कूल के बच्चों के 'देसी जुगाड़' ने उन्हें शर्मिंदा कर दिया है, इन बच्चों ने न केवल एयरोडायनामिक्स के मूल सिद्धांतों को समझा, बल्कि बहुत ही कम लागत में एक उड़ने वाला प्रोटोटाइप पेश किया.