Live
Search

 

Home > Scroll Gallery
Tag:

World Test Championship

More News

Home > Scroll Gallery

WTC Points Table: तीसरे एशेज टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड का बुरा हाल, ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर बरकरार, जानें टीम इंडिया का हाल

WTC Points Table: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद इंग्लैंड का बुरा हाल हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए है. जानें टीम इंडिया कौन से पायदान पर है...

Mobile Ads 1x1

WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया. साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज रिटेन कर लिया और सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली. सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पर्थ और ब्रिस्बेन के बाद एडिलेड में भी अंग्रेजों की टीम को कंगारुओं के सामने करारी हार झेलनी पड़ी. एशेज सीरीज में लगातार इंग्लैंड को मिली तीसरी हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में अंग्रेजों की टीम का बुरा हाल हो गया है. देखें ताजा प्वाइंट्स टेबल…

MORE NEWS