Suryakumar Yadav Wife Baby Shower Video: मैदान पर चारों ओर छक्के लगाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब अपनी निजी जिंदगी की एक नई और सबसे महत्वपूर्ण पारी शुरू करने जा रहे हैं, सूर्या और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) ने कल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेबी शावर (गोद भराई) का जश्न मनाया, इस खास मौके पर देविशा के चेहरे पर 'प्रेगनेंसी ग्लो' साफ नजर आ रहा था, वहीं सूर्या दादा अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते और उनके साथ पोज देते दिखे, यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है, लोग इस जोड़े को "आने वाले नन्हे सूर्या" के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, सूर्यकुमार और देविशा, जो अक्सर अपनी बॉन्डिंग के लिए चर्चा में रहते हैं, अब अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं, सोशल मीडिया पर इस इवेंट के वीडियो और फोटो तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं.