Yamaha EC-06 Scooter: वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motor India ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. Yamaha EC-06 कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे यामाहा ने एक अच्छी रेंज और दमदार पावर के साथ लॉन्च किया है. हालांकि, अभी स्कूटर की बिक्री शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्दी ही इसे कुछ डीलरशिप में बेचा जा सकता है. अगर आप किफायती कीमत में कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो यामाहा का यह स्कूटर लेने का अच्छा मौका हो सकता है.
जानकारी के मुताबिक Yamaha EC-06 स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स और एक अच्छी पर्फॉमेंस दी गई है. चलिए जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में.
कितनी कीमत पर लॉन्च हुआ स्कूटर?
यामाहा ने अपना नया स्कूटर Yamaha EC-06 1.68 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है. हालांकि, कंपनी द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक नवंबर 2025 में ही दिखा दी गई थी. कंपनी द्वारा स्कूटर को आगे और पीछे से एक आकर्षक और एग्रेसिव लुक दिया गया है, जो इसके लुक्स को और ज्यादा अच्छा बनाता है. कंपनी ने इस स्कूटर को एक अलग विजुअल पहचान के साथ मार्केट में उतारा है.
यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स
यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर (New Electric Scooter) कई नई टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स लेकर मार्केट में उतरा है. इस स्कूटर में 200 एमएम की डिस्क ब्रेक के साथ-साथ रिवर्स ड्राइविंग मोड भी मिलता है. स्कूटर में आपको कॉम्बी ब्रेक सिस्टम भी दिया जाता है. केवल यही नहीं इस स्कूटर में 3 ड्राइविंग ईको, स्टैंडर्ड और पावर मोड्स दिए जाते हैं, जिसे आप अपनी ड्राइविंग के हिसाब से सेट कर सकते हैं. यही नहीं, स्कूटर में आपको LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसपर आप इसकी रेंज और स्पीड को मॉनिटर कर सकते हैं.
किस रेंज के साथ आता है यामाहा EC-06
Yamaha EC-06 में आपको 4 kWh की बैटरी की एक दमदार बैटरी मिलती है. इसमें आपको 6.7 kW की पीक पावर मिलती है और यह स्कूटर 26 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे 169 किलोमीटर की रेंज तय कर सकते हैं. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 79 kmph है.
किन स्कूटर्स को देता है टक्कर
Yamaha EC-06 इस रेंज के साथ यह स्कूटर अपने सेगमेंट के अन्य स्कूटर्स को भी टक्कर देता है. यह स्कटर इस प्राइज के साथ लॉन्च होने के बाद River Indie, Bajaj Chetak, Ola S1 जैसे कई अन्य स्कूटर को टक्कर देता है. माना जा रहा है कि घर पर आप 8 घंटे में इस स्कूटर को फुल चार्ज कर सकते हैं.