गोरखपुर के पांडेयहाता में होलिका दहन और शोभायात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditiyanath) बिल्कुल 'लाइट मूड' में नजर आए, उन्होंने मंच से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि रवि किशन तो कलाकार हैं, वे कहीं भी नाच-गाकर अपना गुजारा कर लेंगे और पैसा कमा लेंगे, लेकिन असली चिंता उन लोगों की है जिनका जीवन व्यापार पर टिका है, जैसे कालीबाड़ी के महंत बाबा और स्थानीय व्यापारी पर टिका है, योगी ने मजाकिया लहजे में कहा कि जब जनता समृद्ध होगी और व्यापार बढ़ेगा, तभी बाबाओं और संतों के पास भी कुछ आएगा.