<

Kia Seltos 2026: जल्द दस्तक देगी किआ सेल्टोस, जानें हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा से कितनी अलग

किआ सेल्टोस 2026 जल्द भारतीय कार मार्केट में दस्तक देने वाली है. आइए इस कार को हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा 2025 के साथ कंपेयर करते हैं.

किआ इंडिया जल्द अपनी किआ सेल्टोस को लॉन्च करने वाली है. 10 दिसंबर 2025 को सेकेंड जेनरेशन किआ सेल्टोस से पर्दा उठा दिया गया है. 2 जनवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च किया जाएगा. वहीं बहुत से लोग इसे खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन असमंजस है कि ये कार हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा से कितनी अलग है. अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई विचार है या आप इन कारों की बारे में जानना चाहते हैं, तो हम यहां इनका कंपेरिजन करने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है, तो चलिए शुरू करते हैं. 

किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा कलर ऑप्शन

  • Kia Seltos 2026 ने पुष्टि की है कि नई Seltos के लिए ग्राहकों को नया कलर ऑप्शन मिलेगा. ये कार  Morning Haze और Magma Red जैसे कलर के साथ आएगी.
  • Tata Sierra 2025 में प्रिस्टीन व्हाइटप्योर ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर), मुन्नार मिस्ट (हरा), बंगाल रूज (गहरा लाल) और अंडमान एडवेंचर (कैनरी पीला) जैसे 6 रंगों में है.
  • Hyundai Creta कुल 10 रंगों में उपलब्ध है. एबिस ब्लैक, रोबस्ट एमराल्ड पर्ल, फियरी रेड, रेंजर खाकी, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, स्टेरी नाइट, ब्लैक मैट, टाइटन ग्रे मैट, डुअल-टोन रंग में उपलब्ध हैं.

किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा कलर ऑप्शन डायमेंशन

डायमेंशन किआ सेल्टोस टाटा सिएरा हुंडई क्रेटा
लंबाई 4460 mm 4340 mm 4330 mm
चौड़ाई 1830 mm 1841 mm 1790 mm
ऊंचाई 1635 mm 1715 mm 1635 mm
व्हीलबेस 2690 mm 2730 mm 2610 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस 190 mm 205 mm 190 mm
बूट स्पेस 447 लीटर 622 लीटर  433 लीटर

   
इस तरह देखा जाए, तो किआ सेल्टोस इन तीनों कारों में से सबसे लंबी है. वहीं टाटा सिएरा सबसे चौड़ी है और हुंडई क्रेटा सबसे ऊंची एसयूवी है. वहीं टाटा सिएरा में 622 लीटर का सबसे बड़ा बूट स्पेस है.

किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा फीचर्स

  • हुंडई क्रेटा में ADAS, 360 डिग्री कैमरा, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, हाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पार्किंग सेंसर्सरियर एसी वेंट्स, एडवांस इंटरनेट फीचर्स, क्रूज कंट्रोल समेत कई फीचर्स मिलेंगे.
  • टाटा सिएरा में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पॉवर्ड टेलगेट और 12 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम मिलता है. इसके अलावा क्रूजकंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, एडवांस इंटरनेट फीचर्स समेत कई फीचर्स मिलते हैं.
  • वहीं किआ सेल्टोस 2026 में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर कंडीशनर्स, ड्राइवर एयरबैग, पॉवर स्टीयरिंग, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील समेत कई फीचर्स मिलेंगे.

किआ सेल्टोस 2026, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा  इंजन ऑप्शन और पावरट्रेन

  • कंपनी की तरफ से किआ सेल्टोस 2026 के लिए अभी किसी हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक इंजन की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि उम्मीद है कि इसमें केवल आंतरिक दहन इंजन 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है.
  • टाटा सिएरा 2025 बेस मॉडल 1.5 लीटर रेवोट्रॉन नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये 106 पीएस पावर और 145 एनएम टॉर्क जनरेट करती है. ज्यादा पावरफुल ऑप्शन में 1.5 लीटर हाइपेरियन टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
  • वहीं हुंडई क्रेटा में 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें टर्बो-पेट्रोल और डीजल वेरिएंट भी उपलब्ध हैं.

किआ सेल्टोस 2026, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा की कीमतों में कितना अंतर

  • कहा जा रहा है कि किआ सेल्टोस 2026 की कीमत 11.2 लाख रुपए से शुरू हो सकती है. किआ सेल्टोस की कीमत इसकी लॉन्चिंग के दौरान की जाएगी.
  • टाटा सिएरा 2025 की कीमत 11.49 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल 21.29 लाख रुपए तक है.
  • वहीं हुंडई क्रेटा की कीमत 10.73 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप मॉडल 20.20 लाख रुपए तक है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST