<

ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20I करियर में हासिल की बेस्ट रेटिंग; बुमराह को भी पछाड़ा

ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती टी20 इंटरनेशनल में ICC की रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ICC Rankings Varun Chakravarthy: भारत के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. 34 साल के वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में 818 अंकों की रेटिंग हासिल की है. इसी के साथ टी20 में ICC की रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. वरुण पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रैंकिंग में पहले नंबर पर थे. बुधवार को आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी की गई, जिसमें वरुण चक्रवर्ती के रेटिंग में इजाफा हुआ.

इससे वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. ICC की टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के जैकब डफी (699 अंक) दूसरे नंबर पर हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच 119 रेटिंग प्वाइंट का अंतर है.  इसके अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान (694) तीसरे नंबर पर हैं.

वरुण ने बुमराह को छोड़ा पीछे

वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल की की आईसीसी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले बुमराह ICC की टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट वाले भारतीय गेंदबाज थे. वह अपने करियर की बेस्ट टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग 783 तक पहुंचे थे. अब यह रिकॉर्ड वरुण चक्रवर्ती के नाम दर्ज हो गया है. दरअसल, मौजूदा समय में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेली जा रही है. इस सीरीज के 3 मैचों में वरुण ने 6 विकेट चटकाए हैं. इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में फायदा मिला है. वरुण चक्रवर्ती के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 32 मैच खेले हैं. इस दौरान 30 पारियों में वरुण ने 15 की औसत से 51 विकेट चटकाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वरुण ने 2 बार 5 विकेट भी हासिल किए हैं.

अर्शदीप सिंह को भी रैंकिंग में फायदा

टी20 इंटरनेशनल में आईसीसी की रैंकिंग में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी फायदा हुआ है. उन्होंने T20I बॉलर रैंकिंग में 4 पायदान की छलांग लगाई है. अब वह 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें ICC रैंकिंग में फायदा हुआ है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में तिलक वर्मा को बड़ा फायदा हुआ है. उन्होंने ICC की रैंकिंग में 2 पायदान की छलांग लगाई और चौथे नंबर पर पहुंच गए. वहीं, टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 10 नंबर पर आ गए हैं. भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST