<

एक लीटर में 70KM चलती है ये बाइक! कीमत में Hero Splendor से भी सस्ती, मिडिल क्लास वालों की है पहली च्वाइज

Bikes under 70000: भारत में जब लोग कम कीमत और अच्छी माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदने की सोचते हैं, तो ज़्यादातर के दिमाग में पहला नाम हीरो स्प्लेंडर का आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,902 से शुरू होती है और यह अपने दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती है.

bikes under 70000: भारत में जब लोग कम कीमत और अच्छी माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदने की सोचते हैं, तो ज़्यादातर के दिमाग में पहला नाम हीरो स्प्लेंडर का आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,902 से शुरू होती है और यह अपने दमदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद इंजन के लिए जानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसी मोटरसाइकिलें भी हैं जो हीरो स्प्लेंडर से भी सस्ती हैं और माइलेज के मामले में उससे किसी भी तरह कम नहीं हैं?

अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप एक किफायती लेकिन भरोसेमंद बाइक खरीदना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं उन मोटरसाइकिलों के बारे में जो कम कीमत में अच्छा माइलेज, परफॉर्मेंस और स्टाइल देती हैं.

1. TVS Sport – कीमत ₹55,100 से शुरू
टीवीएस स्पोर्ट भारत की सबसे सस्ती बाइकों में से एक है. इसका माइलेज और कम मेंटेनेंस इसे शानदार ऑप्शन बनाते हैं. इसमें 109.7 cc का दमदार इंजन है जो 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो ये बाइक 70 kmpl तक का माइलेज देती है, यानी कम पेट्रोल में ज़्यादा चलती है. इसके लुक्स भी सिंपल और आकर्षक हैं.

2. Bajaj Platina 100 – कीमत ₹65,407
बजाज की प्लैटीना 100 एक और जबरदस्त बाइक है जो कम बजट वालों के लिए परफेक्ट चॉइस है. यह सिर्फ एक वेरिएंट में मिलती है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹65,407 है. इसमें 102 cc का इंजन है जो 7.9 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है. इसका राइडिंग कंफर्ट और सस्पेंशन भी शानदार है, जिससे लंबे सफर में भी थकान नहीं होती.

3. Honda Shine 100 – कीमत ₹63,191
होंडा की शाइन 100 भी एक अच्छी और भरोसेमंद बाइक है जो बजट में फिट बैठती है. इसका 98.98 cc इंजन 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक भी 55 kmpl तक का माइलेज देती है. इसकी बिल्ड क्वालिटी और होंडा की विश्वसनीयता इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाती है.

4. Hero HF 100 – कीमत ₹58,739
अगर आप हीरो ब्रांड की ही सस्ती बाइक चाहते हैं, तो Hero HF 100 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 97.2 cc का इंजन है जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है – 1 लीटर पेट्रोल में यह बाइक करीब 70 kmpl तक चलती है. इसका लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश है और इसका मेंटेनेंस भी बहुत कम है.

Renu Chouhan

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST