<
Categories: देश

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की अब नहीं चलेगी मनमानी, सरकार ने लिया तगड़ा एक्शन, जानिए पूरी डिटेल!

Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग को COD शुल्क के बारे में शिकायतें मिली हैं और उसने विस्तृत जांच शुरू कर दी है. उन्होंने आगे कहा कि प्लेटफॉर्म पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में पारदर्शिता और उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता अधिकारों के किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

E-commerce platforms: सरकार अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की मनमानी नहीं चलने देगी. केंद्र सरकार अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इन ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की जांच की जा रही है, खासकर कैश-ऑन-डिलीवरी (COD) ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लेने के मामले में. उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को गुमराह करते हैं और COD पर अतिरिक्त शुल्क जैसे अनुचित शुल्क वसूलते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इकलौता Railway Station जहां पर मिलती हैं देश के कोने-कोने के लिए ट्रेनें

सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सख्त कार्रवाई करेगी

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस तरह की प्रथाएं ‘डार्क पैटर्न’ जैसी हैं जो खरीदारों का शोषण करती हैं और उचित व्यापार सिद्धांतों के खिलाफ हैं. उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जवाब में दिया, जिसमें फ्लिपकार्ट द्वारा वसूले जाने वाले विभिन्न शुल्क जैसे ऑफर हैंडलिंग शुल्क, पेमेंट हैंडलिंग शुल्क और ‘प्रोटेक्ट प्रॉमिस’ शुल्क का उल्लेख था.

केंद्र सरकार COD शुल्क और धोखाधड़ी की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख रही है

उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग को COD शुल्क के बारे में शिकायतें मिली हैं और उसने विस्तृत जांच शुरू कर दी है. उन्होंने आगे कहा कि प्लेटफॉर्म पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और भारत के बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में पारदर्शिता और उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता अधिकारों के किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उपभोक्ताओं तक GST लाभ पहुंचाने की सुनिश्चित करें

विभाग न केवल अनुचित शुल्क की निगरानी कर रहा है बल्कि यह भी देख रहा है कि ये कंपनियां गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का लाभ उपभोक्ताओं तक कैसे पहुंचाती हैं.

3,981 GST से संबंधित प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया गया

इससे पहले गुरुवार को, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के माध्यम से 3,981 GST से संबंधित प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) शिकायतों पर कड़ी नज़र रख रहा है, पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है, उपभोक्ताओं को गलत जानकारी से बचा रहा है और यह गारंटी दे रहा है कि GST सुधारों का लाभ हर भारतीय तक पहुंचे.

ऐसा अनोखा देश जहां है 11 टाइम जोन, यहां लोग नाश्ता और खाना करते है साथ

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST