Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Ai+ Pulse 2 FE Smartphone आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है.
एआई पल्स 2 एफई स्मार्टफोन
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone under 10000: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट काफी काम है, तो परेशान न हों. हम आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन लाए हैं, जिसकी कीमत 10000 रुपये से भी कम है. भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी बाजार में अपनी खास पहचान बना रहे AI+ ब्रांड ने भारतीय बाजार में बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी ने स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.
AI+ Pulse 2FE के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो ये डुअल सिम सपोर्ट करने वाला फोन 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले (720×1,600 पिक्सल) के साथ लॉन्च किया गया है. ये स्मार्टफोन Android 16 और nxtQ OS पर आधारित बनाया गया है. इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया है. इसे Mali-G52 MC2 GPU ग्राफिक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके वजन की बात करें, तो इसका कुल वजन केवल 199 ग्राम बताया जा रहा है.
इसके कैमरे की बात करें, तो कंपनी ने इसके बैक पैनल में एआई-बेस्ड डुअल कैमरा दिया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. इसमें सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5000 मेगापिक्सल की दमदार बैटरी दी गई है, जिसमें 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. धूल और पानी से बचाने वाली IP64 की रेटिंग है. साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
कंपनी ने Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इसके सिंगल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9999 रुपये में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर में लॉन्च किया है.
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…
Dry Days in October 2026: अक्टूबर 2026 में कई मौकों पर देशभर में कई दिन…
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर 2026 में त्योहारों, राज्य-विशेष अवकाश और शनिवार-रविवार के कारण कई…