<

Airtel ने अपने यूजर्स को दिया बंपर तोहफा, फ्री में मिलेगा 4,000 रुपये वाला यह सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे ले सकते हैं ऑफर का लाभ

Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन एक साल तक बिलकुल फ्री रहेगा, जिससे ग्राहक अपनी फोटो, वीडियो आदि को एडिट कर सकते हैं. चलिए जानते हैं किन लोगों को यह सब्सक्रिप्शन मिलेगा और इस ऑफर को आप कैसे अवेल कर सकते हैं.

Adobe Express Premium: एयरटेल हमेशा से ही अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ ऑफर्स और स्कीम्स लाता रहता है. इस बार फिर से एयरटेल ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. एयरटेल ने Adobe के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत एयरटेल की सिम इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स को एक साल तक एडोब को फ्री में इस्तेमाल करने का मौका मिल सकेगा.

Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन एक साल तक बिलकुल फ्री रहेगा, जिससे ग्राहक अपनी फोटो, वीडियो आदि को एडिट कर सकते हैं. चलिए जानते हैं किन लोगों को यह सब्सक्रिप्शन मिलेगा और इस ऑफर को आप कैसे अवेल कर सकते हैं. 

किन यूजर्स को मिलेगा Adobe Express Premium

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सिम का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ही नहीं बल्कि, एयरटेल डिजिटल टीवी के साथ-साथ Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रही है. देखा जाए तो वैसे इस सब्सक्रिप्शन के लिए आपको 4000 रुपये देने पड़ते हैं. इससे क्रिएटर्स के लिए एक नया मौका मिल रहा है. इस प्रीमियम वर्जन के साथ अब वे अपना कंटेंट और भी आसानी से बना सकेंगे. 

कहां मिलेगा ऑफर का लाभ?

कंपनी अपने Airtel Thanks ऐप पर एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इसके लिए आपको एयरटेल थैंक्स ऐप को डाउनलोड करना है और इसपर आपको कंपनी द्वारा एक्सेस दे दिया जाएगा. बता दें कि इसके लिए आपको किसी डेबिट-क्रेडिट कार्ड या अन्य किसी निजी जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी. यह सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से निशुल्क है. 

क्रिएटर्स के लिए अच्छा मौका

एयरटेल इससे पहले भी Perplexity और Amazon Prime के साथ साझेदारी कर चुका है, जिसमें कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों को निशुल्क सब्सक्रिप्शन दिए थे. अब एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मदद से यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से कंटेंट बना पाएंगे. एडोब डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटो बनाने का एक प्लेटफॉर्म है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:37:24 IST

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…

Last Updated: September 30, 2026 12:22:17 IST

KBC 18: 25 लाख के सवाल पर अटके अजय पूनिया, रिस्क लेने के बजाय छोड़ा गेम; घर ले गए 12.5 लाख

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पणजी के अजय पूनिया ने शानदार खेल दिखाया.…

Last Updated: September 30, 2026 12:20:58 IST

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST