Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Apache RTX vs Aprilia RS 457 में से कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत में क्या है अंतर

Apache RTX vs Aprilia RS 457 में से कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत में क्या है अंतर

अप्रिलिया कम समय में काफी पसंद की जाने वाली बाइक बन गई है. इस लेख में हम दोनों ही बाइकों की कीमत और फीचर्स के अंतर के बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच कुछ बड़े अंतर के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 19, 2026 15:06:28 IST

Mobile Ads 1x1

Best Sports Bike: टीवीएस मोटर्स अपनी दमदार और किफायती बाइकें बनाने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. Apache RTX vs Aprilia RS 457 दोनों ही बाइकों का एक दूसरे से कड़ा मुकाबला होता है. दोनों ही एक स्पोर्ट बाइक हैं, जो फीचर्स और कीमत दोनों में ही काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, सवाल यह उठता है कि इन दोनों बाइकों में से कौन सी ज्यादा अच्छी है. अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें.

अप्रिलिया कम समय में काफी पसंद की जाने वाली बाइक बन गई है. इस लेख में हम दोनों ही बाइकों की कीमत और फीचर्स के अंतर के बारे में जानेंगे. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच कुछ बड़े अंतर के बारे में. 

Apache RTX vs Aprilia RS 457 किसके फीचर्स ज्यादा अच्छे 

Apache RTX vs Aprilia RS 457 दोनों ही बाइकें फीचर्स में काफी दमदार मानी जाती हैं. बात करें अगर Apache RTX की तो इस बाइक में आपको तीन राइडिंग मोड्स मिलने के साथ ही साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ-इनेबल्ड TFT डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ आपको ABS का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. Aprilia RS 457 में आपको LED हेडलाइट्स मिलती है साथ ही साथ 13 लीटर का एक फ्यूल टैंक भी मिलता है. इसके साथ ही इसमें आपको 5 इंच का TFT instrument cluster भी मिलता है. 

पर्फॉमेंस में कैसी हैं दोनों बाइकें 

Apache RTX vs Aprilia RS 457 दोनों की ही पर्फॉमेंस अच्छी मानी जाती है. Apache RTX में आपको 457cc का दमदार इंजन मिलता है, जो 46.9 bhp की पावर देने के साथ-साथ 43.5 Nm का टार्क जनरेट करती है. प्रदर्शन में यह बाइक काफी अच्छी मानी जाती है. वहीं, अप्रैलिया RS 457 में आपको आपको 457cc का इंजन मिलने के साथ ही यह बाइक 47.6 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 43.5 Nm का टॉर्क देती है. 

कीमत में क्या है अंतर

अगर दोनों ही बाइकों की कीमत की बात करें तो Aprilia आपको 4.22 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, Apache RTX आपको 1.99 लाख रुपये से लेकर 2.34 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Apache RTX vs Aprilia RS 457 में से कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती? जानें फीचर्स और कीमत में क्या है अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 19, 2026 15:06:28 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS