इस स्टोर के खुलने के बाद मुंबई में यह ऐप्पल का दूसरा स्टोर होगा. कंपनी द्वारा बोरीवली स्टोर के बाहर लगाए गए बैरिकेड की झलक भी शेयर की है, जिससे स्टोर के लुक्स का अंदाजा लगाया जा सकता है.
Apple New Store: ऐप्पल हर साल अपने Iphones को अपग्रेड कर नए-नए फोन लाता रहता है. ऐप्पल अपनी सेफ्टी, सिक्योरिटी और जबरदस्त फीचर्स के लिए बखूबी जाना जाता है. अब ऐप्पल भारत में अपने रिटेल नेटवर्क में तेजी ला रहा है. ऐप्पल मुंबई के बोरीवली में 26 फरवरी को अपना छठा स्टोर लॉन्च करने की तैयारी में है. इस स्टोर की लॉन्चिंग से पहले कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐप्पल का पांचवा स्टोर खोला गया था. आईफोन्स की लगातार बढ़ती बिक्री और डिमांड को देखते हुए भारत में और मजबूती पकड़ सकती है.
इस स्टोर के खुलने के बाद मुंबई में यह ऐप्पल का दूसरा स्टोर होगा. कंपनी द्वारा बोरीवली स्टोर के बाहर लगाए गए बैरिकेड की झलक भी शेयर की है, जिससे स्टोर के लुक्स का अंदाजा लगाया जा सकता है.
मिली जानकारी के मुताबिक ऐप्पल का बोरीवली स्टोर का डिजाइन मोर से प्रेरित होकर बनाया जा रहा है. कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन डिजाइन आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी को दर्शाता है. बता दें कि पुणे के कोरेगांव पार्क और नोएडा में बने ऐप्पल के स्टोर में भी यह डिजाइन पहले अपनाया जा चुका है. जानकारी के मुताबिक बोरीवली में ऐप्पल के उस स्टोर का उद्घाटन दोपहर को एक बजे किया जाएगा.
ऐप्पल के छठें स्टोर में ग्राहक 26 फरवरी को नए प्रोडक्ट्स न केवल देख सकेंगे बल्कि, उन्हें खरीद भी सकेंगे. इस स्टोर की खास बात यह है कि किसी भी प्रोडक्ट की डिटेल या उसकी इंटर्नल चीजों की जानकारी लेने के लिए आप स्टोर के एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं. अगर आप बिजनेस या स्टार्टअप से जुड़े हैं तो भी यह स्टोर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस स्टोर में आपको प्रोडक्ट डेमो मिलने के साथ ही प्रोफेश्नल गाइडेंस भी दिया जाएगा.
आईफोन की बिक्री केवल भारत में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी बढ़ रही है. साल 2025 की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में आईफोन की बिक्री में साल 2025 में 24 फीसदी की बढ़त देखी गई है. आईफोन की खरीदी दुबई, अमेरिका, जापान और कनाडा जैसे कई अन्य देशों में काफी की जाती है. ऐप्पल लग्जरी फोन्स वाली एक लार्जेस्ट नेटवर्किंग कंपनी बन चुकी है.
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रोबोट विवाद के बाद अब 'लव ट्रायंगल' पर मचा बवाल. बॉयफ्रेंड के…
Elderly Woman AI Love: एक 84 साल की महिला को एक AI कैरेक्टर से गहरा…
Aaj ka Panchang 26 March 2026:Kal ka Panchang 26 March 2026: आज 30 मार्च 2026,…
Bruxism: सोते समय दांत पीसने (ब्रक्सिज्म) का क्या मतलब है? जानें कि क्या यह तनाव,…
असम चुनाव 2026: क्या ब्रह्मपुत्र नदी सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि राजनीति भी बांटती है? जानिए…
Swallowing Chewing Gum: क्या च्यूइंग गम निगलना नुकसानदायक है? अगर गलती से इसे निगल लिया…