Apple launched updated Airtag: इस डिवाइस की कीमत भी कोई ज्यादा नहीं है. यह AirTag 2 काफी भरोसेमंद और सहूलियतभरा माना जा रहा है. इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि ऐप्पल के नए एयरटैग में आपको क्या-क्या फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं.
Apple launched updated Airtag: टेक की दुनिया में माना-जाना नाम एप्पल ने ऐप्पल ने अपना नया ट्रैकिंग डिवाइस AirTag को लॉन्च कर दिया है. यह एयर टैग कई नए फीचर्स और बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है. जानकारों के मुताबिक इस एयरटैग की रेंज बढ़ाई जाने के साथ-साथ इसके स्पीकर और साउंड में भी बड़ा बदलाव किया गया है. इस डिवाइस की मदद से अब आप लोगों के लिए खोई हुई चीजों की तलाश करना अब और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. इस डिवाइस की कीमत भी कोई ज्यादा नहीं है. ऐप्पल की यह डिवाइज काम तो पहले की ही तरह करती है, लेकिन इस बार इसमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. यह AirTag 2 काफी भरोसेमंद और सहूलियतभरा माना जा रहा है. इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि ऐप्पल के नए एयरटैग में आपको क्या-क्या फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं.
ऐप्पल का एयरटैग का अपडेटेड वर्जन अब पहले से ज्यादा अच्छे स्पीकर क्वालिटी के साथ आता है. माना जा रहा है कि इस स्पीकर की आवाज पर काम करके इसे पहले से 50 फीसदी तेज कर दिया गया है. इस डिवाइस से अब आपको एक अलर्ट साउंड सुनाई देगा, जिससे आप अपनी खोई हुई चीजों को आसानी से देख सकते हैं. पिछले मॉडल की तुलना में इस स्पीकर की आवाज ज्यादा अच्छी रहने वाली है.
ऐप्पल एयरटैग को कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है. यह डिवाइस Find My नेटवर्क पर काम करती है, जिससे आप अपनी लोकेशन को ढूंढ़ सकते है. इस बार ऐप्पल ने अपने एयरटैग के रेंज का भी विस्तार किया है. अब यह एयरटैग 50 फीसदी से ज्यादा रेंज में काम करेगा. इस एयरटैग को अल्ट्रा 2 और ऐप्पल वॉच सीरीज 9 से ट्रैक किया जा सकेगा.
हममें से कुछ लोगों को अभी एयरटैग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी. बल्कि, कुछ लोगों को तो यह भी नहीं पता होगा कि एयरटैग आखिर होता क्या है. दरअसल, एयरटैग एक प्रकार का ऐसा डिवाइस है, जो आपकी खोई हुई चीजों को ढूंढने में मदद करता है. यह एक छोटे आकार का ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस होता है, जिसे आप अपने साथ लेकर भी घूम सकते हैं. इसमें एक इन-बिल्ट स्पीकर होता है, जिसकी आवाज सुनकर आप खोई हुई चीज को ढूंढ़ निकालते हैं.
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…