<

जडेजा की 1 लाइन और शुभमन गिल आउट, कौन हैं 10 विकेट लेने वाले पार्थ? जड्डू को जमकर सराहा

रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के युवा स्पिनर पार्थ भुट ने पंजाब के खिलाफ 10 विकेट लेकर सबको चौंका दिया. रविंद्र जडेजा के ‘अटैक कर प्रेशर डाल’ मंत्र ने पार्थ को शुभमन गिल सहित विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ आक्रामक बनाने में मदद की.

नई दिल्ली. हाल ही में रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर पार्थ भुत ने 10 विकेट अपने नाम किए. उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण पल तब आया जब उन्हें शुभमन गिल जैसे अनुभवी बल्लेबाज का सामना करना पड़ा. इस मौके पर पार्थ को मिला मार्गदर्शन उनके आदर्श से मेंटर बने रविंद्र जडेजा का, जिसने उन्हें मैदान पर आत्मविश्वास और आक्रामक रणनीति अपनाने की सीख दी. आइए जानते हैं मैदान पर क्या हुआ?

रवींद्र जडेजा अपने करियर में हमेशा आक्रामक गेंदबाजी और दबाव बनाने की कला दिखाई है, पार्थ को हमेशा यही सिखाते रहे: “अटैक कर प्रेशर डाल…”जडेजा कहना चाह रहे हैं कि आपको लगातार दबाव बनाए रखना, जोखिम लेने से डरना नहीं और विपक्षी बल्लेबाज को असहज करना है. मुकाबले में पार्थ ने 22 ओवर में सिर्फ 41 रन खर्च किए और 10 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें शुभमन गिल का विकेट भी शामिल था. गिल दूसरी पारी में 32 गेंदों में 14 रन बना चुके थे, लेकिन पार्थ की यथार्थपूर्ण लाइन और पेस में बदलाव ने उन्हें गलतियों के लिए मजबूर कर दिया.

पंजाब ने 195 रन से जीता था मैच

पार्थ ने जाब के मध्य क्रम के बल्लेबाजों को भी आउट करके मजबूत साझेदारी बनने से रोका. इस शानदार प्रदर्शन की मदद से सौराष्ट्र ने पंजाब को 125 रन पर रोक दिया और 194 रन से मैच जीता. पार्थ ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए थे. 

जडेजा के लिए क्या बोले?

पार्थ ने मैच के बाद कहा “जडू भाई इस खेल के एक लीजेंड हैं. उन्होंने बहुत क्रिकेट खेली है और हमेशा अपना अनुभव साझा करते हैं. पंजाब के मैच से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में हमसे कहा कि हमें मैच में दबदबा बनाना है और आक्रामक क्रिकेट खेलनी है — ‘अटैक करना है’ — बस उन्होंने इतना ही कहा, जब शुभमन, जो खुद भी काफी क्रिकेट खेल चुका है, बैटिंग के लिए आया, तब जडेजा ने मुझसे कहा कि उसे अटैक करो और आक्रामक रहो, और यही मेरे लिए काम आया.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST