यह दोनों ही बाइकें एक अच्छे राइडिंग एक्सपीरिएंस के साथ बेहतर इंजन क्वालिटी वाली बाइकें हैं, जो अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में से आपके लिए कौन सी ज्यादा किफायती रहने वाली है.
Best Sports Bike: भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में अलग-अलग और एक से बढ़कर एक स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइकें उपलब्ध हैं. स्पोर्ट्स बाइक लेने से पहले ज्यादातर लोग उसकी माइलेज न देखते हुए टॉप स्पीड, कंफर्ट और इंजन की परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हैं. अगर आप भी एक अच्छी और दमदार स्पोर्ट्स बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Aprilia RS 457 vs Yezdi Roadster दोनों बाइकें आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती हैं.
यह दोनों ही बाइकें एक अच्छे राइडिंग एक्सपीरिएंस के साथ बेहतर इंजन क्वालिटी वाली बाइकें हैं, जो अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में से आपके लिए कौन सी ज्यादा किफायती रहने वाली है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो Aprilia RS 457 में आपको 457cc का इंजन मिलता है और यह बाइक 47.6 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 43.5 Nm का टॉर्क देती है. वहीं, बात करें अगर Yezdi Roadster की तो यह बाइक 334cc Alpha 2 लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है, जो 29.1 PS की पावर देने के साथ-साथ 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. हाइवे पर इस बाइक की परफॉमेंस काफी शानदार मानी जाती है.
फीचर्स के मामले में दोनों बाइकें दमदार मानी जाती हैं. Aprilia RS 457 में आपको LED हेडलाइट्स मिलती है साथ ही साथ 13 लीटर का एक फ्यूल टैंक भी मिलता है. इसके साथ ही इसमें आपको 5 इंच का TFT instrument cluster भी मिलता है. वहीं, बात करें अगर Yezdi Roadster में आपको 334cc लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.1 PS की पावर देने के साथ ही 29.6 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, इस बाइक में आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स का भी ऑप्शन देखने को मिलता है.
अगर दोनों बाइकों की कीमत की बात करें तो Aprilia आपको 4.22 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, Yezdi Roadster आपको 1.93 लाख रुपये से लेकर 2.10 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है.
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…