किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.
Bajaj Dominar 400 Specifications: आजकल युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक का खासा क्रेज देखा जा रहा है. पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइकों की बिक्री में भी इजाफा देखा गया है. स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखने वाले ज्यादातर लोग Bajaj Dominar 400 को पसंद करते हैं. इस बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield Himalayan से किया जाता है. अगर आप 400 सीसी इंजन के साथ कोई बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती और बेस्ट रहने वाली हैं.
किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.
स्पोर्ट्स बाइक होने और हेवी इंजन के साथ आने से दोनों ही बाइकों का पर्फॉमेंस काफी दमदार है. बात करें अगर Dominar 400 की तो यह बाइक 373.3cc लिक्विड कूल इंजन के साथ आती है, जो 40 PS की पावर देने के साथ-साथ 35 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. यह बाइक आपको 6 गियरबॉक्स के साथ मिलती है, जिसकी टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति लीटर मानी जाती है. यह बाइक ड्यूल ABS चैनल के साथ आती है.
रॉयल एनफील्ड की हिमाल्यन बाइक की बात करें तो यह 452cc के लिक्विड कूल इंजन के साथ आती है, जो आपको 40.02 PS की पावर देने के साथ ही Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. बात करें अगर इस बाइक की टॉप स्पीड की तो यह आपको 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देती है. यह बाइक 6.91 सेकेंड में 0 से 100 kmph की दूरी तय करती है.
अगर माइलेज की बात करें तो बजाज डोमिनार 400 27 से लेकर 30 के बीच की माइलेज मिल सकती है. वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमाल्यन में आपको 25 से लेकर 35 तक की माइलेज देखने को मिल सकती है. लुक्स में भी दोनों ही बाइकें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…