<
Categories: Education

UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा इस दिन से शुरू, एडमिट कार्ड भूलना पड़ सकता है महंगा

UP Board 10th, 12th Exam 2026 Date: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक होंगी. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है.

यूपी बोर्ड परीक्षा डेट 2026: यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक किया जाएगा. छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने एडमिट कार्ड की जरूरत होगी, जिसे विद्यार्थी अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से प्राप्त कर सकते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है, ताकि छात्र किसी भी तरह की परेशानी से बच सकें.

एडमिट कार्ड भूलने पर क्या होगा

यूपी बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि अगर कोई छात्र अचानक एडमिट कार्ड साथ लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा देने की अनुमति शिक्षक के विवेक पर निर्भर करेगी. हालांकि, इस स्थिति में अगले पेपर में छात्र को अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा. यदि छात्र फिर भी अगले दिन एडमिट कार्ड नहीं लाता, तो उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से रोका जा सकता है. इस नियम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदारी और अनुशासन सिखाना है.

यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपनी तैयारी के साथ मानसिक रूप से भी तैयार रहें.

पंजीकरण और छात्रों की संख्या

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. हाई स्कूल में 27,50,945 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें 14,38,683 बालक और 13,12,263 बालिकाएं शामिल हैं. वहीं इंटरमीडिएट 12वीं कक्षा में 24,79,352 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं.

प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए दूसरा मौका

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि जो छात्र किसी कारणवश प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें थ्योरी एग्जाम के बाद दूसरे प्रायोगिक परीक्षाओं का मौका दिया जाएगा. इससे छात्र अपना साल खराब होने से बच सकेंगे और प्रैक्टिकल अटेंड कर अपने अंक सुनिश्चित कर सकेंगे.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण और निर्णायक होगी. एडमिट कार्ड, समय की पाबंदी और शिफ्ट का ध्यान रखते हुए विद्यार्थी अपने परीक्षा अनुभव को तनावमुक्त और सफल बना सकते हैं. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:45:01 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST