Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Bajaj Pulsar 125 vs TVS Raider 125 किस बाइक में मिलते हैं ज्यादा दमदार फीचर्स, जानें कीमत में क्या है अंतर

Bajaj Pulsar 125 vs TVS Raider 125 किस बाइक में मिलते हैं ज्यादा दमदार फीचर्स, जानें कीमत में क्या है अंतर

रेडर भी इस बाइक को कड़ी टक्कर देती है और दोनों में कई फीचर्स सामान्य भी मिलते हैं, जिनसे दोनों अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में आने वाले कुछ अंतर और फीचर्स के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 19, 2026 15:28:10 IST

Mobile Ads 1x1

Best Mileage Bikes: बजाज पल्सर और टीवीएस रेडर दोनों ही बाइकें काफी अच्छी और अपने सेगमेंट की एक दमदार बाइकें हैं. यही कारण है कि दोनों बाइकों को लेकर लोग कंफ्यू रहते हैं कि कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती रहेगी. दरअसल, पहले बजाज पल्सर केवल 150, 180 और 220 सीसी के इंजन के साथ ही आती थी, लेकिन बढ़ते कॉम्पटिशन और लोगों की डिमांड के चलते कंपनी ने इस बाइक को 125 सीसी में लॉन्च किया.

हालांकि, रेडर भी इस बाइक को कड़ी टक्कर देती है और दोनों में कई फीचर्स सामान्य भी मिलते हैं, जिनसे दोनों अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में आने वाले कुछ अंतर और फीचर्स के बारे में. 

Bajaj Pulsar 125 vs TVS Raider 125 पर्फॉमेंस 

पर्फॉमेंस के मामले में दोनों बाइकें लगभग एक जैसी मानी जाती हैं. Bajaj Pulsar 125 124.4cc DTS-i engine के साथ सिंगल सिलेंडर में आती है. इसके साथ ही यह बाइक 11.8 PS की पावर देने के साथ ही साथ 10.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है और इस बाइक की टॉप स्पीड 100 kmph मानी जाती है. वहीं, TVS Raider 125 में आपको 124.8cc एयर एंड ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.38 PS की पावर देने के साथ-साथ 11.2 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. यह दोनों ही बाइकें माइलेज (Best Mileage Bikes) में भी काफी दमदार मानी जाती हैं. 

फीचर्स में तुलना 

फीचर्स की तुलना की बात करें तो Bajaj Pulsar 125 में आपको टेलिस्कोपिक फ्रंट मिलने के साथ ही साथ 80/100 x 17 फ्रंट टायर और 100/90 x 17 के रियर टायर देखने के लिए मिलते हैं. वहीं, बात करें अगर TVS Raider 125 की तो इसमें आपको ईको और पावर के दो मोड्स मिलते हैं और एक 5 इंच की TFT डिस्प्ले भी देखने के लिए मिलती है. वहीं, इसमें आपको एलईडी लाइटिंग के साथ-साथ iGO Assist technology का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. 

कीमत में अंतर 

अगर दोनों बाइकों की कीमत में अंतर की बात करें तो Bajaj Pulsar 125 आपको 82,400 रुपये से लेकर 92,675 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलता है. वहीं, TVS Raider 125 में आपको 1,02,770 से लेकर 1,20,135 रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिलती है.

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Bajaj Pulsar 125 vs TVS Raider 125 किस बाइक में मिलते हैं ज्यादा दमदार फीचर्स, जानें कीमत में क्या है अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 19, 2026 15:28:10 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS