<

एक लाख से कम कीमत में आती हैं ये 4 बेहतरीन बाइक्स, माइलेज में भी काफी दमदार

Bikes Under 1 Lakhs: एक लाख के बजट में आपको हीरो स्प्लेंडर, टीवीएस की स्टार सिटी और राइडर बाइक देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं एक लाख से कम में आने वाली कुछ सस्ती और अच्छी बाइकों के बारे में.

Bikes Under 1 Lakhs: बाइक आज के समय में लोगों का शौक नहीं बल्कि, जरूरत बन चुकी है. आज के समय में बहुत से लोग बाइक के जरिए अपना रोजगार बना रहे हैं. पिछले कुछ समय से महंगाई की मार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी झेलनी पड़ी है. यही कारण है कि न केवल कार बल्कि, बाइकों की कीमत भी आसमान छू रही हैं. हालांकि, देश में जीएसटी हटने के बाद से कार के साथ-साथ बाइक के दामों में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. बावजूद इसके आपको एक लाख से कम के बजट में केवल कुछ ही बाइकें मिलती हैं.

एक लाख के बजट में आपको हीरो स्प्लेंडर, टीवीएस की स्टार सिटी और राइडर बाइक देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं एक लाख से कम में आने वाली कुछ सस्ती और अच्छी बाइकों के बारे में. 

एक लाख से कम में आने वाली बाइकें

1. टीवीएस रेडर

अगर आप एक लाख से कम कीमत में एक अच्छी और किफायती बाइक खोज रहे हैं तो टीवएस की रेडर बाइक आपके लिए अच्छी रहेगी. साल 2021 में मार्केट में उतरने के बाद से ही रेडर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. रेडर न केवल अपने लुक्स बल्कि, माइलेज के लिए बखूबी जानी जाती है. 125 सीसी के साइलेंट इंजन के साथ आने वाली इस बाइक की ऑनरोड कीमत कुल 96000 है. 

2. हीरो स्पलेंडर

केवल ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि, हीरो की स्पलेंडर को शहरों में भी काफी पसंद किया जाता है. कम बजट वाले लोगों के लिए स्पलेंडर एक किफायती बाइक है. 97.2 सीसी का इंजन होने की वजह से इसकी माइलेज अन्य बाइकों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. इस बाइक की ऑनरोड कीमत मात्र 75000 रुपये है. 

3. बजाज पल्सर

युवाओं में शुरूआत से ही पल्सर का काफी क्रेज रहा है. पिछले कुछ समय से बजाज ने पल्सर को 125 सीसी में लॉन्च कर दिया है. जिसके बाद से इस बाइक की कीमत कम हो गई है. फिलहाल पल्सर 125 सीसी 98 हजार की कीमत में देखने को मिल रही है.  

4. हीरो ग्लैमर

हीरो ग्लैमर अच्छी माइलेज के साथ एक स्मूथ इंजन वाली बाइक है. अगर आप कम कीमत वाली बाइक की तलाश में हैं तो ग्लैमर निश्चिततौर पर एक अच्छी बाइक साबित होती है. यह बाइक आपको 92,186 की कीमत में देखने को मिलती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST