कुछ ईवी कारें आपको सीएनजी से भी काफी बेहतरीन माइलेज या रेंज निकालकर देती हैं. इस लेख में हम बात करने वाले हैं कुछ ऐसी ईवी कारों की जिन्हे एक बार फुल चार्ज करके आप दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तय कर सकते हैं. यह कारें आपको सिंगल चार्जिंग में 500 से ज्यादा की रेंज निकालकर देती हैं. चलिए जानते हैंइनके बारे में.
Best EV cars with 500 km range: पिछले कुछ समय से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ा है. बहुत से लोग अब पेट्रोल-डीजल और सीएनजी कार न लेकर ईवी की तरफ रुख कर रहे हैं. हालांकि, ईवी आज के समय में एक बेहतर विकल्प जरूर है, लेकिन कुछ मामलों में यह चार्जिंग के दौरान आपके लिए खतरे का सबब भी बन सकता है. इसलिए अगर आप इलेक्ट्रिक कार ले रहे हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी सावधानियां भी बरतनी चाहिए.
कुछ ईवी कारें आपको सीएनजी से भी काफी बेहतरीन माइलेज या रेंज निकालकर देती हैं. इस लेख में हम बात करने वाले हैं कुछ ऐसी ईवी कारों की जिन्हे एक बार फुल चार्ज करके आप दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तय कर सकते हैं. यह कारें आपको सिंगल चार्जिंग में 500 से ज्यादा की रेंज निकालकर देती हैं. चलिए जानते हैंइनके बारे में.
अगर आप एक EV कार लेना चाहते हैं वह भी SUV तो ऐसे में Mahindra BE 6 आपके लिए परफेक्ट कार साबित हो सकती है. यह कार दो अलग-अलग बैटरी के साथ आती है, जिसमें 79 kWh और 59 kWh की बैटरी मिलती है. 79 kWh की बैटरी वाली कार में आप 683 किलोमीटर की रेंज निकाल सकते हैं. वहीं, 59 kWh की फुल चार्ज करने के बाद आप 557 किलोमीटर की रेंज ले सकते हैं.
45 kWh और 55 kWh की बैटरी के साथ आने वाली यह कार आपको 430 किलोमीटर से लेकर 502 किलोमीटर तक की रेंज निकालकर दे सकती है. Tata Curvv सिंगल यानि फुल चार्जिंग में लगभग आपको दिल्ली से लखनऊ लेकर जा सकती है.
सिंगल चार्जिंग में मारुति की ई विटारा भी आपको अच्छा खासा रेंज निकालकर दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 49 kWh की बैटरी के साथ यह कार आपको 440 किलोमीटर की रेंज देती है. वहीं, 61 kWh वाली विटारा आपको सिंगल चार्जिंग में 543 किलोमीटर का रेंज निकालकर देने दे सकती है.
75 kWh की बैटरी के साथ आने वाली टाटा हैरियर ईवी आपको सिंगल चार्जिंग में 622 से लेकर 627 तक की रेंज दे सकती है. यह सेफ्टी के मामले में भी काफी दमदार कार है, जो ईवी में भी काफी पसंद की जाती है. पेट्रोल और डीजल के मुकाबले यह एक एसयूवी होने के बावजूद अच्छी रेंज देती है.
70.8kWh की दमदार बैटरी के साथ आने वाली यह कार आपको आसानी से 438 से लेकर 532 तक का माइलेज निकालकर दे सकती है. अगरआप इसे DC Fast Charge से चार्ज करते हैं तो 28 मिनट में यह 10 से 70 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. हालांकि, AC Home Charge से यह फुल चार्ज होने में 6 से 10 घंटे का समय लगा देती है.
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…