Best Fuel Efficient Cars under 8 lakhs: इस लेख में हम आपको 8 लाख से कम में आने वाली कुछ कारों के बारे में बताएंगे. अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के लिए आप इन कारों के सीएनजी वैरिएंट्स को भी घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं इन कारों की डीटेल्स के बारे में.
Best Fuel Efficient Cars under 8 lakhs: हर साल कार और बाइकों के दाम में कुछ फीसदी का इजाफा होता है. हालांकि, जीएसटी कम होने के बाद सभी कार के दामों में कुछ फर्क देखने को मिला है. लेकिन, अभी भी महंगी होने के चलते कुछ लोग अच्छी कार नहीं ले पाते हैं. जबकि, मार्केट में कई ऐसी कारें हैं, जिनका बजट कम होने के साथ-साथ अच्छी पॉर्फॉमेंस और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आती हैं. अगर आप भी कम बजट में एक अच्छी फैमिली कार लेना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें.
Best Fuel Efficient Cars under 8 lakhs: इस लेख में हम आपको 8 लाख से कम में आने वाली कुछ कारों के बारे में बताएंगे. अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के लिए आप इन कारों के सीएनजी वैरिएंट्स को भी घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं इन कारों की डीटेल्स के बारे में.
मारुति की सेलेरियो को भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बेस्ट कार माना जाता है. यह एक छोटी साइज की अच्छी और किफायती कार है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत 4.70 लाख से शुरू होकर 6.73 लाख तक जाती है. 998 सीसी के इंजन के साथ आने वाली यह कार आपको 23 से लेकर 27 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. वहीं, सीएनजी वैरिएंट में तो आप इस कार से 32 से 36 के बीच का माइलेज निकाल सकते हैं.
अगर आप बजट में अच्छी और एक प्रीमियम हैचबैक देख रहे हैं तो बलेनो आपके लिए निश्चिततौर पर अच्छी रहेगी. 6 लाख के बेस वैरिएंट से शुरू होकर यह कार आपको 9.10 लाख रुपये तक देखने को मिलती है. बलेनो एक लो मेंटेनेंस कार है, जिसकी फ्यूल एफिशिएंसी काफी अच्छी है. वहीं, ड्राइविंग और पॉर्फॉमेंस के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है.
पंच एक अच्छी फैमिली कार है, जिसे आप 5.60 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. यह कार सीएनजी वैरिएंट्स में भी उपलब्ध है. पंच कार जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार माइलेज के साथ आती है. सेफ्टी के मामले में भी यह कार काफी अच्छी है.
टाटा की टियागो बिल्ड क्वालिटी से लेकर माइलेज तक के मामले में किसी से कम नहीं है. यह कार आपको 15 से 20 की माइलेज आसानी से निकालकर देती है. इसका इंजन आपको अच्छी पर्फॉमेंस देने के साथ ही काफी बजट फ्रेंडली भी साबित होता है.
मारुति की वैगन-आर दशकों से लाखों दिलों पर राज कर रही है. यह एक स्पेशियस और अच्छी माइलेज वाली कार है, जो आपके बजट में बिलकुल फिट बैठती है. यह कार आपको 4.99 लाख की एक्सशोरूम कीमत से 6.95 लाख तक देखने को मिल जाती है.
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Udta Teer Day 4 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म…
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…